Get App

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ली करवट, तेज बारिश के साथ गिरे ओले

Delhi Rain Hailstorm: दोपहर करीब 3:30 बजे के आसपास अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई। दिलचस्प बात यह है कि उसी समय शहर में हीटवेव को लेकर “येलो अलर्ट” भी जारी था

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 4:18 PM
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ली करवट, तेज बारिश के साथ गिरे ओले
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ली करवट, तेज बारिश के साथ गिरे ओले

30 अप्रैल गुरुवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था। IMD ने नोएडा और गाजियाबद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जबकि Delhi में येलो अलर्ट था। वहीं मेरठ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जो सबसे ज्यादा गंभीर चेतावनी मानी जाती है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना पहले से जताई गई थी, जो अब सच होती नजर आई।

दोपहर करीब 3:30 बजे के आसपास अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई। दिलचस्प बात यह है कि उसी समय शहर में हीटवेव को लेकर “येलो अलर्ट” भी जारी था।

अप्रैल में कुछ दिनों तक गर्मी जरूर पड़ी, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस बार औसत तापमान थोड़ा कम रहा। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे गर्मी से राहत मिली और तापमान में साफ गिरावट देखने को मिली। हवा ठंडी हो गई और मौसम काफी सुहावना लगने लगा।

इस बदलाव का असर पूरे NCR के अलग-अलग शहरों में दिखा, जहां लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और अच्छे मौसम का आनंद लेते नजर आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें