छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824) में बम की सूचना ने शुक्रवार की शाम पूरे रेलवे प्रशासन को हिला कर रख दिया। ट्रेन दिल्ली से अपने तय सफर पर रवाना हो चुकी थी, लेकिन महज कुछ मिनटों बाद आई एक कॉल ने सब कुछ बदल दिया। कॉलर ने ट्रेन में बम होने की बात कहकर हड़कंप मचा दिया। इसके बावजूद ट्रेन 400 किलोमीटर तक बिना जांच के चलती रही, जिससे उसमें सवार करीब 1700 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि बाद में ये सूचना अफवाह निकली, लेकिन तब तक कई सवाल खड़े हो चुके थे—अगर सूचना पहले मिल गई थी तो ट्रेन को तुरंत क्यों नहीं रोका गया?
