Delhi Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 9 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। जबकि, न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। IMD के अनुसार, 9 जून के लिए मौसम पूर्वानुमान इस प्रकार है: "आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सतह पर हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटा रहेगी, दिन के दौरान कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटा तक के झोंके भी आ सकते हैं।"
