अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। कंपनी पहले से खर्च घटाने के लिए एंप्लॉयीज की संख्या घटाने का उपाय अपनाती रही हैं। अगर 90 दिनों के अंदर ट्रंप टैरिफ का कोई समाधान नहीं निकलता है तो यह कई कंपनियों को छंटनी करने के लिए मजबूर कर सकता है। इस साल पहले ही इंडिया में ओला इलेक्ट्रिक से लेकर अमेरिका में एचपी सैकड़ों एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाल चुकी हैं।
