The Dowry System in India: भारत में दहेज प्रथा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। एक महिला रेडियोलॉजिस्ट की सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट वायरल हो रही है। डॉक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी शादी के लिए रिश्ता तलाशने के दौरान कथित तौर पर झेली गई दहेज मांगों का दर्द शेयर किया है। डॉक्टर का दावा है कि कुछ परिवारों ने उनसे 50 करोड़ रुपये तक दहेज मांगा। जबकि एक अन्य परिवार ने उनकी प्रॉपर्टी में 10 फीसदी हिस्सेदारी की मांग रखी। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
