Get App

Noida Schools Closed: नोएडा में घने कोहरे और ठंड के चलते 18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

Noida Schools Closed: नोएडा में घने कोहरे और ठंड के मौसम के चलते दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है, जिसके चलते स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। गौतम बुद्ध नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार, कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 से 17 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 10:40 AM
Noida Schools Closed: नोएडा में घने कोहरे और ठंड के चलते 18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश
नोएडा में घने कोहरे और ठंड के चलते 18 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

Noida Schools Closed: नोएडा में घने कोहरे और ठंड के मौसम के चलते दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है, जिसके चलते स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। गौतम बुद्ध नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार, कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 से 17 जनवरी तक बंद रहेंगे।

ऑफिशियल सर्कुलर के अनुसार, शीतकालीन अवकाश दो दिन बढ़ा दिया गया है। चूंकि 18 जनवरी को रविवार है, इसलिए कक्षाएं 19 जनवरी से फिर से शुरू होंगी। हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने नियमित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल आना होगा।

जिला अधिकारी ने जारी किया नोटिस

गौतम बुद्ध नगर जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 16 जनवरी को जारी अधिसूचना में कहा, “वर्तमान में छाए घने कोहरे और ठंड के मौसम को देखते हुए, गौतम बुद्ध नगर जिले में संचालित सभी बोर्डों (CBSE/ICSE/IB, उत्तर प्रदेश बोर्ड और अन्य) से जुड़े सभी स्कूल (नर्सरी से कक्षा 8 तक) 16 से 17 जनवरी, 2026 तक बंद रहेंगे। इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें