Get App

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत मार गिराए थे पाकिस्तान के 600 से ज्यादा ड्रोन

पश्चिमी सीमा पर 1,000 से ज्यादा आर्टिलरी सिस्टम और 750 छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइल सिस्टम एक्टिव किए गए। इस तेज बदलाव ने भारत के एयर डिफेंस नेटवर्क को रातोंरात ऑपरेशनल कर दिया और एक्टिव वो हो गया। इससे पहले सरकार ने पुष्टि की थी कि 8 और 9 मई की दरम्यानी रात को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों ने भारतीय एयर डिफेंस का उल्लंघन किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2025 पर 8:19 PM
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत मार गिराए थे पाकिस्तान के 600 से ज्यादा ड्रोन
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत मार गिराए थे पाकिस्तान के 600 से ज्यादा ड्रोन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में नौ आतंकी कैंप को तबाह कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसे लेकर रक्षा सूत्रों ने अब बताया कि नई दिल्ली के मिसाइल हमले के जवाब में इस्लामाबाद की तरफ से लॉन्च किए गए 600 से ज्यादा ड्रोन को भारत ने तुरंत ही मार गिराया था। यह जबरदस्त उपलब्धि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के तेज और सटीक रिस्पांस के कारण संभव हुई।

सूत्रों के अनुसार, पश्चिमी सीमा पर 1,000 से ज्यादा आर्टिलरी सिस्टम और 750 छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइल सिस्टम एक्टिव किए गए। इस तेज बदलाव ने भारत के एयर डिफेंस नेटवर्क को रातोंरात ऑपरेशनल कर दिया और एक्टिव वो हो गया।

इससे पहले सरकार ने पुष्टि की थी कि 8 और 9 मई की दरम्यानी रात को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों ने भारतीय एयर डिफेंस का उल्लंघन किया था।

हमले के जवाब में, भारत ने खतरों को बेअसर करने के लिए S-400 ट्रायम्फ सिस्टम, बराक-8 और आकाश मिसाइलों और DRDO की एंटी-ड्रोन तकनीक सहित अपने एयर डिफेंस नेटवर्क को एक्टिव कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें