Eknath Shinde Drives Tesla: एलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने 15 जुलाई मंगलवार को मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलकर भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में 'मॉडल Y' को बिक्री के लिए लॉन्च किया है।इसके एक दिन बाद, बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के विधान भवन के बाहर टेस्ला कार में सवारी कर कार का एक्सपीरियंस लिया। शिंदे ने पत्रकारों और अधिकारियों की भीड़ के बीच विधान भवन परिसर में धीरे-धीरे कार चलाई। इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों की निगाहें इस हाई-टेक इलेक्ट्रिक वाहन पर टिकी थीं। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक भी वहां मौजूद थे।