Get App

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर की शुरुआती जांच, मांगे दस्तावेज

पत्र में, CEO ने कहा कि शकुन रानी ने उनके आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उन्होंने केवल एक बार मतदान किया है। "इस कार्यालय की तरफ से की गई शुरुआती जांच" के अनुसार, यह पता चला है कि उनकी तरफ से इस्तेमाल किया गया दस्तावेज किसी मतदान अधिकारी की ओर से जारी नहीं किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2025 पर 8:10 PM
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर की शुरुआती जांच, मांगे दस्तावेज
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से 'वोट चोरी' के आरोपों पर मांगे दस्तावेज

चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 'वोट चोरी' के आरोपों के लिए या तो साइन कर के घोषणा पत्र देने या माफी मांगने को कहा। इसके एक दिन बाद ही कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को उनसे दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने कहा कि गांधी ने चुनाव आयोग (EC) के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया था कि शकुन रानी नाम की एक मतदाता ने दो बार वोट डाला था। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि शुरुआची जांच के अनुसार ऐसा नहीं है और उन्होंने जो दस्तावेज इस्तेमाल किए दस्तावेज किसी मतदान अधिकारी ने जारी नहीं किए थे।

कर्नाटक के CEO ने 10 अगस्त को गांधी को लिखे अपने पत्र में लिखा, "अपनी पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपने कहा था कि आपकी प्रेजेंटेशन में दिखाए गए दस्तावेज भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से हैं। आपने कहा है, 'यह चुनाव आयोग का डेटा है।'"

पत्र में कहा गया है, "आपने यह भी कहा है कि मतदान अधिकारी की तरफ से दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार, श्रीमती शकुन रानी ने दो बार मतदान किया है। आपने कहा है, "इस पहचान पत्र पर दो बार वोट डला है। जो टिक लगा है, वो मतदान केंद्र के अधिकारी की तरफ से।"

पत्र में, CEO ने कहा कि शकुन रानी ने उनके आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उन्होंने केवल एक बार मतदान किया है। "इस कार्यालय की तरफ से की गई शुरुआती जांच" के अनुसार, यह पता चला है कि उनकी तरफ से इस्तेमाल किया गया दस्तावेज किसी मतदान अधिकारी की ओर से जारी नहीं किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें