Encounter in J&K: गुरुवार 15 मई की सुबह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है जो अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे जा चुके है। आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ पुलवामा के नादेर और त्राल इलाके में चल रही है। उन्होंने बताया कि यह तीन दिनों में दूसरी मुठभेड़ है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो से तीन आतंकवादियों के इस इलाके में फंसे हो सकते हैं। ये आतंकी पहलगाम अटैक से भी जुड़े हो सकते है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, '#अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं।'
