Get App

एलॉन मस्क को टक्कर देने के लिए यूरोप ने मिलाया ISRO से हाथ, SpaceX पर निर्भरता कम करेगा Eutelsat; जानें क्या है पूरा प्लान

Eutelsat-ISRO: भारत भी अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को कमर्शियल बना रहा है। इसरो अब रिसर्च पर ध्यान देगा और कमर्शियल लॉन्च को बढ़ावा देगा। भारत ने 2033 तक अपनी घरेलू स्पेस इकोनॉमी को 44 अरब डॉलर यानी करीब ₹3.7 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 3:23 PM
एलॉन मस्क को टक्कर देने के लिए यूरोप ने मिलाया ISRO से हाथ, SpaceX पर निर्भरता कम करेगा Eutelsat; जानें क्या है पूरा प्लान
यूक्रेन युद्ध के बाद Eutelsat ने रूसी 'सोयुज' रॉकेटों का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद भारत एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है

Eutelsat: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क और उनकी कंपनी 'स्टारलिंक' को सीधी चुनौती देने के लिए यूरोपीय सैटेलाइट दिग्गज Eutelsat ने भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO का रुख किया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस बेस्ड यह कंपनी अपने भविष्य के सैटेलाइट लॉन्च के लिए इसरो के साथ बातचीत कर रही है, ताकि वह स्पेसएक्स और यूरोपीय 'एरियन' रॉकेटों पर अपनी निर्भरता कम कर सके।

क्यों खास है Eutelsat और ISRO की यह दोस्ती?

Eutelsat के सीईओ जीन-फ्रांस्वा फालचर ने पुष्टि की है कि इसरो के साथ बातचीत जारी है। इसके पीछे कई रणनीतिक कारण हैं:

SpaceX से दूरी: वर्तमान में स्टारलिंक की प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद Eutelsat को मस्क की कंपनी SpaceX के रॉकेटों का इस्तेमाल करना पड़ता है। कंपनी अब इस निर्भरता को खत्म करना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें