Get App

S Jaishankar: ऑपरेशन सिंदूर से पहले एस जयशंकर ने अमेरिका को दिया था सख्त संदेश, आतंकियों पर कही थी ये बात

S Jaishankar: एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच ये बात ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से करीब एक हफ्ते पहले कही गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि 1 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से फोन पर बातचीत में जयशंकर ने साफ कहा था, "इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए की भारत, पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों पर एक्शन नहीं लेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2025 पर 1:05 PM
S Jaishankar: ऑपरेशन सिंदूर से पहले एस जयशंकर ने अमेरिका को दिया था सख्त संदेश, आतंकियों पर कही थी ये बात
ऑपरेशन सिंदूर से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को सख्त संदेश दिया था

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया। वहीं ऑपरेशन सिंदूर से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान एक सख्त संदेश दिया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ 1 मई को फोन पर बात की थी। इस बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कह दिया है इसको कोई भी संदेह नहीं होना चाहिए की भारत पाकिस्तान में छिपे आंतवादियों पर हमला नहीं करेगा।

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच ये बात ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से करीब एक हफ्ते पहले कही गई थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि 1 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से फोन पर बातचीत में जयशंकर ने साफ कहा था, "इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए की भारत, पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों पर एक्शन नहीं लेगा।"

भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, "हालात को काबू में लाने में अमेरिका की बातचीत से ज्यादा भारत की कड़ी सैन्य कार्रवाई का असर हुआ। भारतीय अधिकारियों ने साफ कहा कि फायरिंग रोकने की पहल पाकिस्तान को ही करनी होगी।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई की रात उपराष्ट्रपति वेंस से बात करते हुए साफ कहा कि वह पीछे नहीं हटेंगे। 10 मई की सुबह अमेरिकी सचिव रुबियो ने पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बातचीत के बाद फिर से विदेश मंत्री जयशंकर से संपर्क किया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, "रुबियो ने बताया कि अगर भारत भी कार्रवाई रोकता है तो पाकिस्तान तनाव खत्म करने को तैयार है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें