Get App

Farooq Abdullah Firing: 'अल्लाह ने बचा लिया, मुझे लगा पटाखे की आवाज है'; जानलेवा हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का पहला बयान

Farooq Abdullah Firing: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला बुधवार (11 मार्च) रात को जम्मू के बाहरी इलाके ग्रेटर कैलाश में एक शादी समारोह से निकलते समय उस वक्त बाल-बाल बच गए जब आरोपी ने उन पर पीछे से गोली चला दी। इस जानलेवा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम का पहला बयान सामने आया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 1:55 PM
Farooq Abdullah Firing: 'अल्लाह ने बचा लिया, मुझे लगा पटाखे की आवाज है'; जानलेवा हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का पहला बयान
Farooq Abdullah Firing: अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे नहीं पता कि किस मकसद से फायरिंग किया गया (फोटो- न्यूज 18)

Farooq Abdullah Firing: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार (11 मार्च) रात एक शादी समारोह के दौरान खुद पर हुए जानलेवा हमले के बाद कहा कि अल्लाह ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि पहले मुझे लगा कि पटाखे की आवाज है। लेकिन बाद में मुझे फायरिंग के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि किस मकसद से हमला किया गया।

शहर के बाहरी इलाके ग्रेटर कैलाश में आयोजित इस समारोह में कमल सिंह जामवाल नामक हमलावर ने कथित तौर पर अब्दुल्ला को निशाना बनाया। जब नेता आयोजन स्थल से बाहर निकल रहे थे तब बंदूकधारी ने पीछे से गोली चलाई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।

अब्दुल्ला ने गुरुवार सुबह पीटीआई से कहा, "मैं ठीक हूं और अल्लाह ने मुझे बचा लिया है।" उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमलावर उनकी गर्दन के बिल्कुल पीछे तक पहुंचने में कामयाब हो गया था। उन्होंने कहा, "आखिरी क्षण में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) सहित सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। मुझे तुरंत मेरी कार में बिठाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।"

वहीं, अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में फारूक अब्दुल्ला ने ANI से कहा, "मैं वेन्यू से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज सुनाई दी। मुझे कुछ पता (फायरिंग के बारे में) नहीं था। फिर तुरंत, मुझे एक कार में बिठाया गया। बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था जिसने दो गोलियां चलाई। न तो मैं इस आदमी (आरोपी) को जानता हूं और न ही मुझे उसके बारे में कोई जानकारी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें