Fathima Thahliya Row: केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की मुस्लिम विधायक फातिमा तहिलिया द्वारा एक उद्घाटन समारोह में पारंपरिक निलाविलक्कु (दीपक) जलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे ने राज्य में धार्मिक परंपराओं, सामाजिक सौहार्द और सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर नई बहस छेड़ दी है। जहां एक प्रमुख मुस्लिम धार्मिक संगठन ने इस कदम पर आपत्ति जताई है। वहीं सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग विधायक के समर्थन में उतर आए हैं।
