Get App

Harish Rana: 'सबको माफ कर दो…' भावुक विदाई के बीच एम्स ले जाए गए हरीश राणा

Harish Rana: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे, को दिल्ली के एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इच्छामृत्यु की अनुमति देने वाले पहले आदेश के बाद, डॉक्टर धीरे-धीरे उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा देंगे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 9:26 AM
Harish Rana: 'सबको माफ कर दो…' भावुक विदाई के बीच एम्स ले जाए गए हरीश राणा
'सबको माफ कर दो…' भावुक विदाई के बीच एम्स ले जाए गए हरीश राणा

Harish Rana: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा, जो पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे, को दिल्ली के एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इच्छामृत्यु की अनुमति देने वाले पहले आदेश के बाद, डॉक्टर धीरे-धीरे उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा देंगे। अस्पताल ले जाने से कुछ समय पहले, राणा के परिवार ने उन्हें भावुक विदाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

22 सेकंड के एक वीडियो में राणा बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनकी भावुक मां उनके पास बैठी हैं।वीडियो में ब्रह्मा कुमारिस की एक सिस्टर उनके माथे पर तिलक लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने राणा से कहा, "सभी को माफ कर दो, सभी से माफी मांग लो। अब जाने का समय हो गया है, ठीक है?"

राणा परिवार का संबंध ब्रह्मा कुमारिस नाम के एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन से है, जिसने हरीश की इच्छामृत्यु की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक वकील ढूंढने में परिवार की मदद की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें