Get App

Freedom of Religion Bill: महाराष्ट्र में अब जबरन धर्म बदलवाने पर होगी 10 साल तक की सजा, विधानसभा में नया कानून पास

Freedom of Religion Bill: महाराष्ट्र विधानसभा ने सोमवार रात को ध्वनि मत से धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 पारित कर दिया। इस धर्मांतरण विरोधी विधेयक में कड़े प्रावधान किए गए हैं, जिनका मकसद जबरदस्ती, धोखाधड़ी, लालच देकर या विवाह के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाना है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 9:47 AM
Freedom of Religion Bill: महाराष्ट्र में अब जबरन धर्म बदलवाने पर होगी 10 साल तक की सजा, विधानसभा में नया कानून पास
महाराष्ट्र में अब जबरन धर्म बदलवाने पर होगी 10 साल तक की सजा, विधानसभा में नया कानून पास

Freedom of Religion Bill: महाराष्ट्र विधानसभा ने सोमवार रात को ध्वनि मत से धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 पारित कर दिया। इस धर्मांतरण विरोधी विधेयक में कड़े प्रावधान किए गए हैं, जिनका मकसद जबरदस्ती, धोखाधड़ी, लालच देकर या विवाह के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाना है।

विधेयक के अनुसार, विवाह के बहाने गैरकानूनी धर्मांतरण में शामिल लोगों को सात साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।

अगर यह मामला नाबालिग, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति, महिला या अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) से जुड़ा है, तो सजा और सख्त होगी—7 साल की जेल और 5 लाख रुपये का जुर्माना।

वहीं, सामूहिक धर्मांतरण (एक साथ कई लोगों का धर्म परिवर्तन) के लिए 7 साल की कैद और 5 लाख रुपये का जुर्माना होगा। विधेयक के अनुसार, बार-बार अपराध करने वालों को 10 साल की कैद और 5 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें