India's Food Security Journey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 10 जून को लगातार 4399 दिनों तक पद पर रहने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही वे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर जब हम देश की बुनियादी यात्रा का आकलन करते हैं, तो भारत की 'फूड सिक्योरिटी' यानी खाद्य सुरक्षा की कहानी देश के सबसे बड़े बदलाव के रूप में सामने आती है।
