Bhopal Crime: खुशी के जश्न का दिन भोपाल में उस समय एक क्राइम स्टोरी बन गई जब पुलिस ने एक शादी समारोह पर छापा मारा और मंडप से दूल्हे, जो एक गैंगस्टर था, को गिरफ्तार कर लिया। कुछ घंटों बाद दुल्हन कोहेफिजा पुलिस स्टेशन पहुंची। उसके हाथों में मेहंदी लगी थी और चेहरे पर हल्दी भी थी। वहां उसने रोते हुए पुलिस से ऐसी गुहार लगाई, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।
