Get App

Gujarat Corruption News: '2 लाख दो वरना लव जिहाद का केस ठोक देंगे': रिश्वत मांगने के आरोप में इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

Gujarat Corruption News: गुजरात के वडोदरा में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 लाख रुपये लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह मामला कथित “लव जिहाद” शिकायत को दबाने से जुड़ा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 3:28 PM
Gujarat Corruption News: '2 लाख दो वरना लव जिहाद का केस ठोक देंगे': रिश्वत मांगने के आरोप में इंस्पेक्टर पर केस दर्ज
घूसखोरी के मामले में आरोपी साजिदअली गिरफ्तार

Gujarat Corruption News: गुजरात के वडोदरा में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 लाख रुपये लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह मामला कथित “लव जिहाद” शिकायत को दबाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर भी गंभीर आरोप लगे हैं, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

मामला पादरा पुलिस स्टेशन से जुड़ा है,यहां 9 अप्रैल को हुए एक विवाद के बाद शिकायतकर्ता और गवाहों को थाने लाया गया था। इसी दौरान पादरा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर वी.ए. चारण ने कथित तौर पर लव जिहाद का मामला बनने की बात कहकर आगे की कार्रवाई रोकने के बदले पैसे मांगने का संकेत दिया था। जांच में सामने आया कि इस कथित मांग को पूरा कराने के लिए साजिदअली गुलामरसूल सैयद नाम के एक निजी व्यक्ति को बीच में लाया गया, जिसने शुरुआत में 6 लाख रुपये की मांग रखी। बाद में मोलभाव के बाद यह रकम घटाकर 2 लाख रुपये तय की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार फोन के जरिए शिकायतकर्ता पर पैसे देने का दबाव बना रहा था।

पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो से की शिकायत

शिकायतकर्ता ने बार-बार पैसे को लेकर बनाए जा रहे दवाब से परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से संपर्क किया। इसके बाद ACB के अधिकारियों ने 16 अप्रैल को वडोदरा के अक्षर चौक स्थित राजवाड़ी टी-स्टॉल के पास ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी साजिदअली ने 2 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की, उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया और पूरी रकम जब्त कर ली गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें