Get App

Vodafone Idea को सरकार हिस्सेदारी बढ़ाकर PSU में बदलेगी या नहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया इरादा

इस साल की शुरुआत में Vodafone Idea ने 36,950 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम बकाया के एवज में सरकार को कंपनी में हिस्सेदारी दी थी। इससे सरकार 48.99% हिस्सेदारी के साथ कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई। वोडाफोन आइडिया कह चुकी है कि AGR पर सरकार के सपोर्ट के बिना वह वित्त वर्ष 2025-26 से आगे काम नहीं कर पाएगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 02, 2025 पर 5:26 PM
Vodafone Idea को सरकार हिस्सेदारी बढ़ाकर PSU में बदलेगी या नहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया इरादा
हर टेलिकॉम कंपनी के पास बकाए को चुकाने के बदले कंपनी में हिस्सेदारी ऑफर करने का अधिकार है।

भले ही टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea Liited) अपने पर बकाया AGR यानि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू को और इक्विटी में बदलने के विकल्प तलाश रही है लेकिन सरकार का इसे सरकारी कंपनी में बदलने का कोई इरादा नहीं है। यह बात कम्युनिकेशंस मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही है। सिंधिया ने अपने बयान से उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है कि सरकार वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी को मौजूदा 49 प्रतिशत से ज्यादा करने पर विचार कर रही है।

सिंधिया ने CNBC-TV18 को बताया है कि वोडाफोन आइडिया में सरकार की ओर से 49 प्रतिशत से ज्यादा का इक्विटी कनवर्जन नहीं हो सकता है। इसका मतलब साफ है कि अब सरकार बकाया AGR के एवज में कंपनी में और हिस्सेदारी नहीं लेगी।

36,950 करोड़ के स्पेक्ट्रम बकाया के एवज में सरकार को दी 48.99% हिस्सेदारी

मुश्किलों में घिरी वोडाफोन आइडिया समेत अन्य टेलिकॉम कंपनियों की AGR बकाए में राहत के लिए गुहार को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है। कंपनी अब सरकार पर राहत के लिए नजरें टिकाए हुए है। इस साल की शुरुआत में Vodafone Idea ने 36,950 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम बकाया के एवज में सरकार को कंपनी में हिस्सेदारी दी थी। इससे सरकार 48.99% हिस्सेदारी के साथ कंपनी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें