गुजरात के अहमदाबाद में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लग गई। रेस्क्यू के लिए कम से कम फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौजूद थीं और स्थिति पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल से आई तस्वीरों में दो महिलाएं सीढ़ियों पर खड़ी दिखाई दे रही थीं, उनके साथ एक लड़की और एक बच्चा था, जो हवा में झूल रहा था, एक हाथ से सीढ़ी को पकड़े हुए था और दूसरे हाथ को एक महिला ने पकड़ा हुआ था, जो बचाए जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। जिस अपार्टमेंट में आग लगी थी, वहां से घना काला धुआं निकल रहा था।
