Get App

Gujarat Civic Polls: बीजेपी की प्रंचड जीत में चुनाव हार गईं रविंद्र जडेजा की बहन, जानिए किस पार्टी से थीं उम्मीदवार

Gujarat Civic Polls: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक हैं, जबकि उनकी बहन नयनाबा कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। नयनाबा ने राजकोट से चुनाव लड़ा था और जीत की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन इस बार भी मतदाताओं ने बीजेपी पर ही भरोसा जताया

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 6:58 PM
Gujarat Civic Polls: बीजेपी की प्रंचड जीत में चुनाव हार गईं रविंद्र जडेजा की बहन, जानिए किस पार्टी से थीं उम्मीदवार
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन को चुनाव में हार मिली है।

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना मजबूत जनाधार दिखाया है। राज्य के 15 नगर निगमों में से 10 पर बीजेपी ने साफ बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं इस चुनावी नतीजों में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रविंद्र जडेजा की बहन नयनाबा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने उन्हें स्थानीय निकाय चुनावों में कैंडिडेट बनाया था। नयनाबा जडेजा राजकोट नगर निगम के वार्ड संख्या-2 से चुनाव लड़ी थीं लेकिन मंगलवार को चुनावी नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

नयनाबा ने यहां से लड़ा था चुनाव

बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक हैं, जबकि उनकी बहन नयनाबा कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। नयनाबा ने राजकोट से चुनाव लड़ा था और जीत की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन इस बार भी मतदाताओं ने बीजेपी पर ही भरोसा जताया। नतीजों में नयनाबा को हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा। डिवीजन नंबर 2 में कांग्रेस ने नयनाबा को मजबूत उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की पूरी कोशिश की। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बीजेपी की नीतियों की खुलकर आलोचना भी की। इसके बावजूद, मतदाताओं ने बीजेपी के उम्मीदवारों को ही समर्थन दिया। राजकोट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है, और इस चुनाव में भी पार्टी ने अपनी पकड़ बनाए रखी। नयनाबा की हार को कांग्रेस के लिए एक बड़ी राजनीतिक निराशा के रूप में देखा जा रहा है।

हार के बाद कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें