Get App

Manipur : मणिपुर में असम राइफल्स पर हमला, 2 जवान शहीद, आतंकवादियों ने काफिले पर की फायरिंग

Manipur : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स के वाहन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हुए। यह घटना करीब शाम 6 बजे उस समय हुई जब 33 असम राइफल्स की टुकड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से होकर बिष्णुपुर की ओर जा रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2025 पर 9:45 PM
Manipur : मणिपुर में असम राइफल्स पर हमला, 2 जवान शहीद, आतंकवादियों ने काफिले पर की फायरिंग
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स के वाहन पर फायरिंग कर दी।

मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद आतंकियों ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें असम राइफल्स के दो जवानों शदीद हो गए हैं और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई। 

घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है अभी तक, किसी भी समूह ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली हैघटना में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है

दो जवान शहीद

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स के वाहन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य घायल हुए। यह घटना करीब शाम 6 बजे उस समय हुई जब 33 असम राइफल्स की टुकड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से होकर बिष्णुपुर की ओर जा रही थी। जवान इंफाल से बिष्णुपुर के लिए रवाना हुए थे।

मणिपुर में घात लगाकर हमला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें