Gurugram Cold Wave: हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों ही जगहों पर रविवार रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुग्राम और बठिंडा दोनों जगह रविवार (11 जनवरी) की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा के अधिकांश स्थानों और उनकी जॉइंट राजधानी चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
