Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। मार्च और अप्रैल में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है, जिससे मौसम अब ज्यादा गर्म महसूस होने लगा है। सुबह और शाम के समय थोड़ी राहत तो मिलती है, लेकिन दिन के समय की गर्मी अब लोगों के लिए परेशानी बनने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नए पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि अब दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी का दौर शुरू होने वाला है।
