Get App

Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR और गुजरात में मुंबई की तरह बरसेंगे बादल! कश्मीर में भारी बारिश से आई बाढ़, हिमाचल में स्कूल-कॉलेज बंद

Heavy Rain Alert in Delhi-NCR: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के इलाकों में अगले दो दिन झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई समेत महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, गुजरात, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 11:14 PM
Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR और गुजरात में मुंबई की तरह बरसेंगे बादल! कश्मीर में भारी बारिश से आई बाढ़, हिमाचल में स्कूल-कॉलेज बंद
Maharashtra Heavy Rain: मुंबई में मंगलवार को भी भारी बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया

Heavy Rain Alert in Delhi-NCR: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने की आशंका है। दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा समेत NCR के कई शहरों में मध्यम बारिश होने के बावजूद उमस से लोग परेशान हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम का यही हाल है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से लोग परेशान हैं। पूरा शहर ठप पड़ा हुआ है।

इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के इलाकों में अगले दो दिन झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई समेत महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, गुजरात, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। जबकि दिल्ली, यूपी-बिहार में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई में कई दिनों की भारी बारिश के बाद बुधवार (20 अगस्त) शाम को थोड़ी राहत मिली। भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जलभराव हो गया था। मंगलवार को मीठी नदी का जलस्तर बढ़ने और इलाके में बाढ़ आने के बाद NDRF की टीमों को निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। कुछ निवासी अपने घर लौट गए हैं। जबकि अन्य सरकारी अधिकारियों द्वारा बनाए गए शेल्टर में हैं। लगातार 4 दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश मे मुंबई जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई समेत महाराष्‍ट्र में बारिश और बाढ़ से पिछले चार दिनों में 21 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात के कई इलाकों में बाढ़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें