Merchant Navy Officer Detained: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का के मर्चेंट नेवी अधिकारी रक्षित चौहान पिछले एक सप्ताह से अमेरिकी सेना की हिरासत में है। रक्षित उस रूसी ध्वज वाले टैंकर 'मारिनेरा' (बेला 1) पर तैनात थे, जिसे अमेरिकी सेना ने 7 जनवरी को एक लंबे पीछा के बाद जब्त कर लिया था। रक्षित की 19 फरवरी को शादी तय है और पूरा परिवार उनकी घर वापसी की राह देख रहा है। हालांकि, अभी भी उनके वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं है। यही वजह है की उनके परिवार ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है।
