Get App

Mau Road Accident: मऊ में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 5 की मौत

Mau Road Accident: मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में गोरखपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 3:00 बजे बरसातपुर-अहिरानी हाईवे पर घटी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 25, 2026 पर 10:17 AM
Mau Road Accident: मऊ में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 5 की मौत
यूपी के मऊ जिले में भीषण सड़क हादसा

Mau Road Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में गोरखपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 3:00 बजे बरसातपुर-अहिरानी हाईवे पर घटी, जब एक SUV की टक्कर सामने से आ रहे ट्रेलर ट्रक से हो गई।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रांची से बेटी की शादी संपन्न कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चालक को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (JH 21G3927) अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर (BR 28GB2171) से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

घोषी के CO (सर्किल ऑफिसर) जितेंद्र सिंह ने बताया, “टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई। स्कॉर्पियो में साथ यात्रा कर रहा पालतू कुत्ता भी इस हादसे में मारा गया।”

वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें