Get App

नोटबुक्स में लिखे मिले पेपर में पूछे गए सवाल, पुणे कैसे बना NEET 2026 पेपर लीक का 'ग्राउंड ज़ीरो.... जानें इन साइड स्टोरी

NEET 2026 Paper Leak : जांच के केंद्र में केमिस्ट्री के रिटायर्ड प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी का नाम सामने आया है। सीबीआई के मुताबिक, पी. वी. कुलकर्णी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के लिए परीक्षा से जुड़े गोपनीय कामों में शामिल थे। इसी वजह से उन्हें नीट परीक्षा के प्रश्न पत्रों तक पहुंच मिली हुई थी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि उन्होंने इस पहुंच का गलत इस्तेमाल करते हुए 3 मई को हुई परीक्षा से पहले केमिस्ट्री के सवाल लीक किए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2026 पर 5:23 PM
नोटबुक्स में लिखे मिले पेपर में पूछे गए सवाल, पुणे कैसे बना NEET 2026 पेपर लीक का 'ग्राउंड ज़ीरो.... जानें इन साइड स्टोरी
पुणे कैसे बना NEET 2026 पेपर लीक का 'ग्राउंड ज़ीरो'?

पुणे को लंबे समय से ‘पूरब का ऑक्सफोर्ड’ कहा जाता है। यह शहर अपने बड़े कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जाना जाता है। लेकिन अब यही शहर देश के सबसे बड़े परीक्षा के हुए पेपर लीक के कारण चर्चा में है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई , NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि पुणे इस पूरे रैकेट का एक बड़ा केंद्र हो सकता है। अब तक की जांच में एक ऐसे नेटवर्क का पता चला है, जिसमें पेपर तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े कुछ प्रोफेसर, बिचौलिए, कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग और कुछ छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन छात्रों ने परीक्षा के लीक सवाल पाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए थे।

केमिस्ट्री के रिटायर्ड प्रोफेसर का नाम आया सामने 

जांच के केंद्र में केमिस्ट्री के रिटायर्ड प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी का नाम सामने आया है। सीबीआई के मुताबिक, पी. वी. कुलकर्णी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के लिए परीक्षा से जुड़े गोपनीय कामों में शामिल थे। इसी वजह से उन्हें नीट परीक्षा के प्रश्न पत्रों तक पहुंच मिली हुई थी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि उन्होंने इस पहुंच का गलत इस्तेमाल करते हुए 3 मई को हुई परीक्षा से पहले केमिस्ट्री के सवाल लीक किए। पी. वी. कुलकर्णी ने लातूर के दयानंद कॉलेज में करीब 30 साल तक पढ़ाया था। रिटायर होने के बाद भी वह नीट परीक्षा से जुड़े छात्रों को मार्गदर्शन देते रहे। बताया जा रहा है कि वह पुणे और लातूर के छात्रों को पढ़ाते थे और लातूर में शिवाजी चौक के पास स्थित अपने बंगले में गाइडेंस सेशन भी आयोजित करते थे।

नोटबुक्स में मिले पेपर के सवाल 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें