I-PAC Raids Row: कोलकाता में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) पर हुई ED रेड से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार (14 जनवरी) को TMC की अपने डेटा की सुरक्षा की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसे बताया है कि पिछले हफ्ते की छापेमारी के दौरान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के ऑफिस और घर से कुछ भी जब्त नहीं किया गया था।
