IMD Heat Wave Red Alert: उत्तर प्रदेश में सूरज के तेवर बेहद आक्रामक हो चुके हैं। हीटवेव ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। आसमान से बरसती आग और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने राज्य के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए हाहाकारी लू चलने का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य के 50 से अधिक इलाकों (जनपदों) में भी झुलसाने वाली लू का असर देखने को मिलेगा।
