Get App

IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में बवंडर वाले तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heavy Rain Alert: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 से 7 मई तक बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 4 से 6 मई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 मई के बीच तेज हवाओं (30-40 Km/घंटा) के साथ बारिश हो सकती है। पूरे राजस्थान में 1 मई से 7 मई तक धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2026 पर 7:03 PM
IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में बवंडर वाले तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में बवंडर वाले तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम (IMAGE- AI)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरणों के असर के चलते देश के 25 राज्यों में अलग अलग समय पर 7 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाला थंडरस्क्वाल (Thundersquall) आ सकता है। इसके झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत: पहाड़ों पर ओले और मैदानों में आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिन मौसम बेहद खराब रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन राज्यों में 7 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। 3 से 5 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 से 7 मई तक बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 4 से 6 मई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 मई के बीच तेज हवाओं (30-40 Km/घंटा) के साथ बारिश हो सकती है। पूरे राजस्थान में 1 मई से 7 मई तक धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें