IMD Heavy Rain Alert: देश में मौसम के मिजाज में जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण 'लू' की भट्टी में तप रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मानसून की मजबूत होती स्थिति और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 14 से अधिक राज्यों के लिए 25 मई तक भारी बारिश, कड़कती बिजली और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले भीषण बवंडर (Thundersquall) का अलर्ट जारी किया है।
