IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती परिसंचरणों के प्रभाव के चलते देश के 26 राज्यों में 5 मई तक भारी बारिश और थंडरस्क्वॉल की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ राज्यों में हवाओं की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो जान-माल के लिए खतरा पैदा कर सकती है।
