IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी सप्ताह के लिए देश के सभी हिस्सों के लिए वेदर बुलेटिन जारी किया है। सक्रिय मौसमी प्रणालियों और मानसून की प्रगति के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। एक ओर जहां दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण 'लू' का कहर शुरू हो गया है। IMD के मुताबिक बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश तक 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला प्रचंड तूफान तबाही मचा सकता है।
