IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने 10 से 15 मई के लिए देश के कई राज्यों में जारी प्रचंड गर्मी के बीच मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, चंडीगढ़, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश और दिल्ली-NCR में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे समय में जब ज्यादातर भारतीय शहर लू और प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले एक सप्ताह तक हल्की से भारी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है।
