IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के मौसम को लेकर एक बहुत बड़ा और दोहरा अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भयंकर हीटवेव की चपेट में हैं। वहीं, दूसरी तरफ बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत देश के 14 से अधिक राज्यों के लिए आंधी-पानी का बड़ा अलर्ट आया है। IMD की दोपहर की ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक इन राज्यों में बिजली कड़कने के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ (Thundersquall) आने की आशंका है।
