IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए 18 मई तक के मौसम को लेकर अपना अनुमान जाहिर कर दिया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां भारी बारिश और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार वाले तूफान का अलर्ट है। वहीं, दूसरी ओर कई राज्यों में भीषण लू का असर भी देखने को मिलेगा।
