Get App

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में बारिश-आंधी के साथ तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने 2 दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (4 जून) को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में हो रही लगातार बारिश से लोगों को लू से राहत मिली है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 8:47 AM
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में बारिश-आंधी के साथ तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने 2 दिनों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज बारिश-आंधी के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

Delhi Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार (4 जून) को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में हो रही लगातार बारिश से लोगों को लू से राहत मिली है। बता दें कि आईएमडी ने कल के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान

IMD ने दिल्ली के लिए अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 4 जून को न्यूनतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 37°C से 39°C के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं, मौसम विभाग ने इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, “आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर से शाम तक हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रात में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें