IMD Weekly Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में पहुंच सकता है। इस वजह से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (1 जून) सुबह लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली के सभी प्रमुख मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
