Weekly Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। दूसरी ओर बिहार में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
