Get App

Banda Reel Making Death: रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, फांसी का सीन शूट करते समय युवती की मौत

Banda Reel Making Death: सोशल मीडिया की लत और रील बनाने के जुनून का एक बेहद दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। यहां पर वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवति ने खुद को फांसी लगा लिया। वहीं, इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमें है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 12:53 PM
Banda Reel Making Death: रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, फांसी का सीन शूट करते समय युवती की मौत
रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, फांसी का सीन शूट करते समय युवती की मौत

Banda Reel Making Death: सोशल मीडिया की लत और रील बनाने के जुनून का एक बेहद दर्दनाक मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। यहां पर वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवति ने खुद को फांसी लगा लिया। वहीं, इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमें है।

बता दें कि यह घटना तब घटी जब 27 वर्षीय मोहिनी अपने घर के अंदर वीडियो बनाने की कोशिश कर रही थी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, यह वीडियो एक फांसी के सीन को दिखाने के लिए बनाया जा रहा था। उसने अपने गले में फंदा बांधा और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के लिए एक स्टूल पर खड़ी हो गई।

लेकिन कुछ ही क्षणों में स्थिति भयावह मोड़ ले गई। वह फिसल गई या संतुलन खो बैठी, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह सीन तब घातक साबित हुआ जब फंदा उसके गले में कसता चला गया और कुछ ही सेकंड में उसकी मृत्यु हो गई।

घटना का पता तब चला जब मोहिनी की चार वर्षीय बेटी कमरे में दाखिल हुई। अपनी मां को फांसी पर लटका देखकर बच्ची मदद के लिए चीखने लगी। चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़े और जो देखा उसे देखकर सन्न रह गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें