Chhattisgarh Maoist Surrender: छत्तीसगढ़ के "पूना मारगेम - पुनर्वास से पुनर्जीवन" अभियान के तहत बुधवार को बस्तर में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 108 माओवादी कार्यकर्ताओं ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन कार्यकर्ताओं पर कुल 3.29 करोड़ रुपये का नकद इनाम था। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र भर में माओवादी ठिकानों से 101 हथियार, 3.61 करोड़ रुपये नकद और लगभग 1.64 करोड़ रुपये मूल्य का 1 किलो सोना भी बरामद किया।
