Bhopal Hotel Case: भोपाल में रविवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक होटल में ठहरे मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की, उसके चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया और सबके सामने उसे अपमानित किया। बताया जा रहा है कि यह सब केवल इस शक में हुआ कि वह एक हिंदू महिला के साथ रिश्ते में है।
