Get App

Father Kills Daughter: 50 तक गिनती न लिख पाने पर, पिता ने की 4 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Father Kills Daughter: फरीदाबाद में शुक्रवार को एक सामान्य होमस्कूलिंग सेशन तब एक घटना में बदल गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी चार साल की बेटी को 50 तक की गिनती न लिख पाने पर पीट-पीटकर मार डाला। सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 1:20 PM
Father Kills Daughter: 50 तक गिनती न लिख पाने पर, पिता ने की 4 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
50 तक गिनती न लिख पाने पर, पिता ने की 4 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या

Father Kills Daughter: फरीदाबाद में शुक्रवार को एक सामान्य होमस्कूलिंग सेशन तब एक घटना में बदल गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी चार साल की बेटी को 50 तक की गिनती न लिख पाने पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी कृष्णा जायसवाल (31) को गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, उसे शहर की अदालत में पेश किया गया और एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के खेरतिया गांव का रहने वाला जायसवाल फरीदाबाद में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।

आरोपी पिता बेटी की पढ़ाई पर देता था ध्यान

पुलिस ने बताया कि जायसवाल और उनकी पत्नी दोनों निजी कंपनियों में कार्यरत थे। मां दिन में काम पर जाती थी, जबकि जायसवाल बच्चों की देखभाल और बेटी की पढ़ाई पर नजर रखने के लिए घर पर ही रहते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें