Get App

LCA Tejas: 'IAF का कोई तेजस नहीं हुआ है क्रैश...', HAL ने दी ये बड़ी जानकारी

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अपने बयान में कहा कि, LCA तेजस घटना पर हाल की मीडिया रिपोर्ट्स की खबरें लगत हैं। LCA तेजस के क्रैश की कोई खबर नहीं है। मीडिया में जिस घटना की बात हो रही है, वह जमीन पर एक छोटी सी टेक्निकल घटना थी

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 4:27 PM
LCA Tejas: 'IAF का कोई तेजस नहीं हुआ है क्रैश...', HAL ने दी ये बड़ी जानकारी
तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के क्रैश की खबर पर HAL ने दी बड़ी जानकारी

हाल ही भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस के क्रैश होने को लेकर खबर आई। ऐसे कहा गया कि, इस महीने के शुरुआत में भारतीय वायुसेना का एक तेजस लड़ाकू विमान एयरबेस पर क्रैश हो गया है। हालांकि, अब तेजस के बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने इस हादसे की खबरों को लेकर बयान जारी कर दिया है। HAL ने साफ कर दिया है कि LCA तेजस विमान क्रैश नहीं हुआ है। HAL ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है कि, वह ग्राउंड पर एक मामूली तकनीकी समस्या थी, न कि क्रैश।

HAL ने दी मामले पर जानकारी 

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अपने बयान में कहा कि, LCA तेजस घटना पर हाल की मीडिया रिपोर्ट्स की खबरें लगत हैं। LCA तेजस के क्रैश की कोई खबर नहीं है। मीडिया में जिस घटना की बात हो रही है, वह जमीन पर एक छोटी सी टेक्निकल घटना थी। LCA तेजस आज के लड़ाकू विमानों में दुनिया के सबसे अच्छे सेफ्टी रिकॉर्ड में से एक है। एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तौर पर, इस मामले का गहराई से एनालिसिस किया जा रहा है और HAL जल्द से जल्द समाधान के लिए इंडियन एयर फोर्स (IAF) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें