Get App

Vedanta Demerger: वेदांता शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर! इस दिन NSE-BSE पर लिस्ट होंगी ग्रुप की 4 कंपनियां

Vedanta Demerger: वेदांता के शेयरधारकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। डिमर्जर के बाद बनी चार नई कंपनियां जल्द शेयर बाजार में अलग-अलग ट्रेडिंग शुरू करेंगी। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 8:29 PM
Vedanta Demerger: वेदांता शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर! इस दिन NSE-BSE पर लिस्ट होंगी ग्रुप की 4 कंपनियां
ये चारों कंपनियां 1 मई 2026 से वेदांता लिमिटेड से अलग हो चुकी हैं।

Vedanta Demerger: वेदांता के डिमर्जर की प्रक्रिया 15 जून को एक बड़े पड़ाव पर पहुंचने जा रही है। कंपनी से अलग बनाई गई चार नई कंपनियां NSE और BSE पर स्वतंत्र रूप से लिस्ट होकर कारोबार शुरू करेंगी।

एक्सचेंज की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, Vedanta Aluminium Metal Ltd (VAML), Vedanta Power Ltd (VEDPOWER), Vedanta Iron and Steel Ltd (VISL) और Vedanta Oil and Gas Ltd (VOGL) दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगी। नियमित ट्रेडिंग शुरू होने से पहले इन शेयरों के लिए नए लिस्टेड शेयरों की तरह विशेष प्री-ओपन सेशन भी आयोजित किया जाएगा।

शेयरधारकों को क्या मिला?

ये चारों कंपनियां 1 मई 2026 से वेदांता लिमिटेड से अलग हो चुकी हैं। डिमर्जर योजना के तहत वेदांता के शेयरधारकों को कंपनी के प्रत्येक एक शेयर के बदले इन चारों नई कंपनियों का एक-एक शेयर दिया गया है। पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें