भारत का दवा और फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 30 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह एक साल पहले से 9.39 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त वर्ष 2025 में फार्मा निर्यात 3046.73 करोड़ डॉलर रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह 2785.17 करोड़ डॉलर था। द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश का फार्मास्युटिकल निर्यात पहली बार 30 अरब डॉलर तक पहुंचा है।
