एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है कि भारत जब जनवरी में अमेरिका के साथ एक ऐसा समझौता कर रहा था, जिससे उस पर लगने वाले भारी टैरिफ कम हो सकें, तब नई दिल्ली ने रूस से कच्चा तेल खरीदना कम कर दिया। इसे डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए लिया गया, एक मुश्किल फैसला माना गया। लेकिन सिर्फ दो महीने बाद ही स्थिति बदल गई। अब भारत और रूस फिर से अपनी ऊर्जा (तेल-गैस) साझेदारी बढ़ा रहे हैं। दोनों देश इस बात पर काम कर रहे हैं कि रूस फिर से भारत को LNG (तरल गैस) सीधे बेच सके, जो यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद बंद हो गया था।
