Crude Oil Imports: मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान युद्ध ने भारत की तेल सप्लाई चेन को पूरी तरह हिला कर रख दिया है। शिपिंग डेटा के अनुसार, मार्च महीने में भारत के कच्चे तेल के आयात में फरवरी की तुलना में 13% की कमी आई है। 'होर्मुज की खाड़ी' में मचे घमासान के कारण खाड़ी देशों से आने वाला तेल लगभग रुक गया है, जिसकी भरपाई अब रूसी तेल से की जा रही है।
